{"_id":"6623af96f2a25a3a4300a0f0","slug":"children-took-out-a-rally-and-made-people-aware-about-voting-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-126023-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बच्चों ने रैली निकाल कर मतदान के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बच्चों ने रैली निकाल कर मतदान के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए अधिक से अधिक मतदान करना जरूरी : मनी राम
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में स्कूली बच्चों की ओर से रैली निकाल कर ग्रामीणों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। स्कूल मतदाता साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी एवं प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र मनोज कुमार ने बताया कि स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनी राम शर्मा ने जागरूकता रैली को स्कूल परिसर से रवाना किया और भुक्कड़ स्कूल परिसर से तन-अमरोह गांव तक रैली निकाल और नारों से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बडा लोकतांत्रिक देश है और हर पांच साल के बाद मतदाता अपने मत का प्रयोग अच्छा प्रतिनिधि चुनने के लिए करते हैं। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में कम होती मत प्रतिशतता एक चिंतनीय विषय है। इसलिए एक जागरूक मतदाता के रूप में हर व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करें तथा ग्रामीणों को भी जागरूक करें। इस दौरान स्कूल के प्रवक्ता बलदेव सिंह, अशोक गुलेरिया, डॉ. संजीव कुमार, पवन रांगड़ा, प्रीतम चंद, राकेश कुमार, संजीव कुमार, सीमा कुमारी, वरिष्ठ सहायक महेंद्र कुमार, लिपिक चंद्रकांत, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सरिता देवी, कश्मीरा देवी व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।