फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Children showed ways to avoid disaster through models

Hamirpur (Himachal) News: बच्चों ने मॉडल से बताए आपदा से बचने के तरीके

Tue, 24 Sep 2024 02:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Children showed ways to avoid disaster through models
आपदा प्रबंधन पर आधारित मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्रधानाचार्य अनिल डोगरा व अन्य। स्रत्रोत :
भोरंज पाठशाला में खंड स्तरीय कला उत्सव और स्पेस कल्चर कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रदर्शनी लगाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में सोमवार को खंड स्तरीय कला उत्सव व स्पेस कल्चर कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रदर्शनी (आपदा प्रबंधन) का आयोजन किया गया। इस दौरान खंड स्तरीय कला उत्सव में 26 स्कूलों व स्पेस कल्चर कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने मॉडल प्रस्तुत किए। खंड स्तरीय कला उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने खूब मनोरंजन करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता, फोक डांस, गीत, वाद्यक यंत्र वादन प्रतियोगिता, समूह गान प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। खंड स्तरीय स्पेस कल्चर कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रदर्शनी आपदा प्रबंधन पर लगाई गई। जिसमें खंड के दस स्कूलों में प्रतिभागियों द्वारा आपदा से बचने के तरीके मॉडल के माध्यम से बताए गए। मॉडल प्रदर्शनी में राजकीय उच्च पाठशाला कक्कड़ प्रथम रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रधानाचार्य एवं खंड परियोजना अधिकारी अनिल डोगरा ने कहा कि समग्र शिक्षा की ओर से बच्चों की प्रतिभाओं को उजागर करने और उनको तलाशने के लिए कला उत्सव का आयोजन खंड, जिला व राज्य स्तर पर हो रहा है। इसमें भाग लेने के लिए सभी बच्चों को आगे आना चाहिए और अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करना चाहिए। वहीं, उन्होंने आपदा प्रबंधन के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed