फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Children preparing for competitive exams in the library of Bijhari School.

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी स्कूल के पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चे

Tue, 25 Jun 2024 05:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
पब्लिक लाइब्रेरी बनने से ढटवाल क्षेत्र के 12 पंचायतों के बच्चों को मिल रही सुविधा
विज्ञापन

पुस्तकालय में कृषि, बागवानी एवं बीएएमएस, एमडी आयुर्वेदिक से संबंधित पुस्तकें पढ़ रहे विद्यार्थी

पहले बिझड़ी स्कूल के विद्यार्थियों को ही मिल पा रही थी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में बनी पब्लिक लाइब्रेरी से ढटवाल क्षेत्र के 12 पंचायत के बच्चों को पठन पाठन की सुविधा मिल रही है। यहां हाल ही में पुस्तकालय भवन तैयार किया गया है। बिझड़ी पंचायत ने भी स्कूल में अपनी तरफ से एक अन्य कमरा पुस्तकालय के लिए तैयार करवाया। आजकल स्कूलों में छुट्टियां हैं। इसके बावजूद पंचायत के बच्चे यहां पहुंचकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। पुस्तकालय में कृषि, बागवानी एवं बीएएमएस, एमडी आयुर्वेदिक से संबंधित पुस्तकें भी हैं। यहां पर कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी एचपी टेट, सीटेट की पुस्तकों, कंप्यूटर, इंटरनेट सेवाओं का भरपूर लाभ ले रहे हैं।


पुस्तकालय शिक्षक रचना पटियाल ने कहा कि आजकल स्कूलों में छुट्टियां चली हुई हैं, फिर भी लगभग 20 बच्चे यहां पर प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए पहुंचते हैं। इन्हें विभिन्न प्रतियोगी पुस्तकें भी उपलब्ध करवाई जाती हैं। पहले तो यहां पर बिझड़ी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ही पुस्तकालय का लाभ ले पाते थे। अब यह पब्लिक लाइब्रेरी बन गई है। इससे यहां पर महारल, घंगोट, सोहारी, मक्कड़, गारली, समताना, बल विहाल आदि पंचायतों के भी विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि आगामी समय में इसे और बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा, ताकि क्षेत्र के बच्चे भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed