{"_id":"6b03439f53d3054b5a037dca","slug":"children-left-searching-for-water-at-mps-event-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-216147-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सांसद के कार्यक्रम में पानी के लिए भटकते रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सांसद के कार्यक्रम में पानी के लिए भटकते रहे बच्चे
Mon, 23 Nov 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
ताल स्टेडियम बिझड़ी में आयोजित एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम में पानी की व्यवस्था न होने पर टैंकर के
- फोटो : ARchive
बिझड़ी (हमीरपुर)। ताल स्टेडियम में रविवार को आयोजित ''''एक से श्रेष्ठ'''' कार्यक्रम में करीब एक हजार बच्चों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं की गई। कार्यक्रम में शामिल होने आए बच्चे लगभग तीन घंटे तक पानी के लिए परेशान होते रहे।
मुख्य अतिथि सांसद अनुराग ठाकुर दोपहर 2:15 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जबकि बच्चे पूर्वाह्न 11:15 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। आयोजकों ने कार्यक्रम के लिए भव्य पंडाल तो सजाया था, परंतु बच्चों के लिए पानी के कैंपर और गिलास की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।
ऐसे में कई बच्चे मैदान में खड़े पानी के टैंकर के नल से हाथों की अंजलि बनाकर पानी पीते नजर आए। टैंकर के पास गिलास रखने के लिए मेज और ट्रे खाली पड़ी थीं। वहीं, टैंकर के नीचे गंदगी और कीचड़ के बीच इस्तेमाल किए हुए कागज के गिलास बिखरे थे।
विज्ञापन
अभिभावकों में रोष
इस अव्यवस्था पर अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने गहरा रोष जताया है। नाम न बताने की शर्त पर कार्यक्रम में पहुंचे अभिभावकों ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में छोटे बच्चों को बुलाने पर स्वच्छ पानी जैसी बुनियादी सुविधा का उचित प्रबंध होना चाहिए था। बच्चों को लंबे समय तक इंतजार करने के साथ पानी के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ी। ऐसे बड़े आयोजनों में बच्चों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है।
-- -
कार्यक्रम में पानी की व्यवस्था की गई थी। आयोजन स्थल पर कार्यकर्ता भी नियुक्त किए थे। हो सकता है कि कहीं कमी रह गई हो। -रवि कानूनगो, महामंत्री, भाजपा मंडल डटवाल