फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Children gave a wonderful performance on the song 'Nanha Munna Rahi Hoon'.

Hamirpur (Himachal) News: नन्हा मुन्ना राही हूं...गीत पर बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

Mon, 08 Jan 2024 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Children gave a wonderful performance on the song 'Nanha Munna Rahi Hoon'.
हिम गुरूकुल पब्लिक स्कूल लदरौर में वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।(स्रोत: संस्थान
जाहू (हमीरपुर)। गुरुकुल पब्लिक स्कूल लदरौर में रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्नल सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि जबकि स्कूल प्रबंधक राजेश ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य निशा सिंह व स्कूल प्रबंधक समिति ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न, शॉल व टोपी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने, नशे व मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने का भी आह्वान किया, ताकि हमारा समाज इस सभ्य समाज बन सके। समारोह में नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओत प्रोत नन्हा मुन्ना राही हूं व सामाजिक कुरीतियों को लेकर एकांकी, पहाड़ी नाटी, समूहगान, लोक नृत्य, हरियाणवी डांस सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य निशा सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट में स्कूल के इतिहास और वर्षभर स्कूल की उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed