{"_id":"65a03bced4269696f30f9f24","slug":"children-enhanced-the-beauty-of-the-annual-function-with-cultural-presentations-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-18602-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बढ़ाई सालाना समारोह की शोभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बढ़ाई सालाना समारोह की शोभा
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में वार्षिक समारोह में पंजाबी गिद्दा प्रस्तुत करती छात्राएं। (संवाद)
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से ओतप्रोत रहा। समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य बच्चों को अच्छे इंसान बनाना है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को अच्छे इंसान, राष्ट्रभक्त बनने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करते रहें। बाल स्कूल में सोलर प्लांट स्थापित करने के साथ-साथ छत की मरम्मत के लिए भी धनराशि का प्रावधान करवाया गया था और यह कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं।
समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, देश भक्ति गीत देश मेरा रंगीला, राजस्थानी नृत्य, लोक गीत, समूह गान, भंगड़ा, पंजाबी गिद्दा सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर का ब्योरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। समारोह में उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार कौशल, निरीक्षण विंग के उपनिदेशक नवीन शर्मा, अन्य अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोग उपस्थित रहे।