{"_id":"6617d0b24680fa74f00631ce","slug":"child-wrestling-fair-will-be-held-in-rangas-on-14th-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-125484-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रंगस में बाल कुश्ती मेला 14 को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रंगस में बाल कुश्ती मेला 14 को होगा
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सामाजिक संस्था इंकलाब की ओर से 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर रंगस में बाल कुश्ती मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में अंडर-17 वर्ग विजेता को 3100 रुपये तथा उपविजेता को 2100, अंडर 14 वर्ग में विजेता को 2100 तथा उपविजेता को 1100, वहीं अंडर 10 वर्ग में विजेता को 1100 तथा उपविजेता को 700 बतौर नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
अजय शर्मा व पुनीत आदि ने कहा कि शहीद भगत सिंह बाल कुश्ती मेला हर वर्ष की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार के आयोजन में बच्चों को करीब 31 हजार की नकद इनाम राशि भेंट की जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से प्रदेश में परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।