फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   child right commision website not updated

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की वेबसाइट कर रही शोषण

Thu, 17 Sep 2020 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सरकारी वेबसाइट ही लोगों का शोषण कर रही है। वैसे तो इस आयोग का गठन बच्चों पर होने वाले अत्याचार और बाल शोषण से मुक्ति दिलाने के मकसद से किया गया लेकिन, सरकार की ओर से मनोनीत आयोग की अध्यक्ष और आयोग के अन्य सभी सदस्य वेबसाइट में दी गई गलत सूचना से प्रताड़ित हो रहे हैं। यही नहीं पूर्व में इस आयोग की अध्यक्ष और आधा दर्जन अन्य सदस्य भी पदमुक्त होने के बावजूद प्रदेश भर से बाल शोषण से संबंधित आने वाली फोन कॉल को सुन-सुनकर परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की वेबसाइट अभी तक शिमला के कोटखाई निवासी किरण धांटा को चेयरमैन तथा राजेंद्र मोहन समेत अन्य छह लोगों को आयोग का सदस्य बता रही है। जबकि इन सभी को अपना पद छोड़े हुए लंबा समय बीत चुका है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सत्ता संभालने के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधीन आने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल अधिकार संरक्षण आयोग में चेयरमैन के पद पर हमीरपुर निवासी बंदना शर्मा योगी की ताजपोशी की है। इसके साथ ही आयोग के अन्य सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं लेकिन, सरकारी तंत्र को दुरुस्त करने के दावे करने वाली भाजपा सरकार अपने ढाई साल के कार्यकाल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की एक वेबसाइट में दी जानकारी को संशोधित नहीं कर पाई है। जिस कारण चेयरमैन समेत सदस्यों को बाल शोषण की शिकायतें सही तरीके से प्राप्त नहीं हो पा रही। वहीं, कुछ लोग पूर्व चेयरमैन किरण धांटा समेत पूर्व में आयोग में रहे सदस्यों को ही फोन और ईमेल से बाल शोषण की शिकायतें भेज रहे हैं। लोग आरोप लगा रहे हैं कि उनकी शिकायतों का सही समय पर निपटारा नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

उधर, हिमाचल प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरमैन बंदना शर्मा योगी ने माना कि वेबसाइट पर अभी तक पूर्व पदाधिकारियों के नाम, उनके मोबाइल नंबर हैं, जिन्हें विभाग ने अभी तक नहीं हटाया। इस बारे में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से बात की गई है, शीघ्र सूचना संशोधित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed