फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chief Minister will inaugurate the Government Village Door program from Galod on 17th

Hamirpur (Himachal) News: मुख्यमंत्री 17 को गलोड़ से करेंगे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ

Sat, 13 Jan 2024 02:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will inaugurate the Government Village Door program from Galod on 17th
हमीरपुर भवन में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के लिए आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते
हमीरपुर। प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आरंभ करने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 जनवरी को हमीरपुर जिले के गांव गलोड़ से इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शुक्रवार को हमीर भवन में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र के गांव गलोड़ के बाद दूसरे चरण में जिले के चार अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी फरवरी के पहले हफ्ते तक अलग-अलग दिन ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री या कैबिनेट मंत्री करेंगे। इन कार्यक्रमों में पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और आम लोगों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि जनसमस्याओं का निवारण मौके पर ही किया जा सके। आयोजन स्थल से संबंधित पंचायतों में इसी दिन विशेष ग्राम सभा भी आयोजित की जाएगी, जिनमें सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की जाएगी। उपायुक्त ने जिला स्तर के सभी कार्यालय प्रमुखों को इन कार्यक्रमों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने तथा विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदर्शनी स्टॉलों में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उपायुक्त ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य विभाग और आयुर्वेद विभाग मेगा स्वास्थ्य कैंप भी लगाएंगे। मरीजों के निशुल्क टेस्ट होंगे। दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। बैठक में अन्य प्रबंधों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed