फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chief Minister Jai Ram Thakur will be on Hamirpur tour today

आज हमीरपुर के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

Tue, 01 Feb 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Jai Ram Thakur will be on Hamirpur tour today
Chief Minister Jai Ram Thakur will be on Hamirpur tour today
हमीरपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 2 फरवरी को हमीरपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार जयराम ठाकुर बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे एनआईटी हमीरपुर के हैलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस हमीरपुर रवाना होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ेेंगे और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस में ही बैठकों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रम के के बाद वे सबसे पहले विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के मंडल मिलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। विस चुनावों को लेकर संगठन को चुस्त-दुरुस्त रखने को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी ली जाएगी।
विज्ञापन

दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक हमीरपुर मंडल भाजपा मिलन कार्यक्रम चलेगा। इसमें मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, मंडल से प्रदेश और जिला कार्यकारिणी में शामिल सदस्य, मोर्चों-प्रकोष्ठों, ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष और महामंत्री, ग्राम केंद्र प्रभारी और नगर परिषद के सभी पार्षद मौजूद रहेंगे। इसके बाद दोपहर बाद दो बजे से सायं 3:30 बजे तक मंडल सुजानपुर और सायं 4 बजे से सायं 5:30 बजे तक मंडल नादौन के कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इन मंडल मिलन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों से संगठन के बारे में फीडबैक लेंगे। साथ ही संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के बारे में दिशा-निर्देश देंगे। बड़सर और भोरंज मंडल के पदाधिकारियों के साथ यह मिलन नहीं होगा। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव हमीरपुर परिधि गृह में होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार, 3 फरवरी को सुबह करीब दस बजे धर्मशाला रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने चार साल में बड़सर का नहीं किया दौरा
सबसे अहम बात यह है कि जिला में विस क्षेत्रों के अनुसार पांच मंडल हैं। बुधवार को केवल तीन मंडलों के पदाधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री की बैठकें होगी। जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा के गृह विस क्षेत्र बड़सर और विस में उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी के गृह विस क्षेत्र भोरंज के मंडल कार्यकारिणी और पार्टी के अग्रणी संगठनों को इस मिलन कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है।

हो सकता है कि मुख्यमंत्री की व्यवस्तता के कारण इन दो मंडलों के साथ बाद में अलग से बैठकें हों, लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से इन दो मंडलों को बाहर रखना चर्चा का विषय बना हुआ है। चूंकि पूर्व में भी मुख्यमंत्री के बड़सर विस क्षेत्र के दौरे को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम अचानक स्थगित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद जयराम ठाकुर ने केवल एक बार लोकसभा चुनावों के दौरान ही बड़सर में रैली की थी और उसके बाद कभी बड़सर विस क्षेत्र में नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed