फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chief Administrative Officer visit to Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog Hamirpur postponed

Hamirpur: मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का हमीरपुर दौरा टला, अब अगले हफ्ते आएंगे

Fri, 20 Oct 2023 01:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Fri, 20 Oct 2023 01:43 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सांजटा ने कहा कि आयोग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आरके परुथी आगामी सप्ताह हमीरपुर आएंगे।

विज्ञापन
Chief Administrative Officer visit to Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog Hamirpur postponed
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सांजटा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आरके परुथी का वीरवार को प्रस्तावित हमीरपुर दौरा स्थगित हो गया है। उनके पास हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का दायित्व भी है। शिमला में एक महत्वपूर्ण बैठक के चलते उनका हमीरपुर का दौरा रद्द हुआ है। अब आगामी सप्ताह वह हमीरपुर आ सकते हैं। राज्य चयन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सरकार को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हमीरपुर आने के बाद आगामी रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 14 सितंबर 2023 को प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को मंजूरी दी है। इसके बाद 30 सितंबर 2023 को इसकी अधिसूचना जारी की है। 23 दिसंबर 2022 को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक हुआ था। सिलसिलेवार 13 विभिन्न एफआईआर एसआईटी दर्ज कर चुकी है। इसी साल फरवरी में प्रदेश सरकार पेपर लीक के मामले के कारण हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भंग कर चुकी है।
विज्ञापन


भंग हो चुके चयन आयोग के समय के दर्जनों पोस्ट कोड की परीक्षाएं लंबित पड़ी हुई हैं। पिछले दस माह के सरकार के कार्यकाल में भी नई भर्तियों की प्रक्रिया पर ब्रेक लगा है। बेरोजगार युवाओं की समस्या को देखते हुए अब प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की अधिसूचना जारी की है। अभी तक राज्य चयन आयोग ने कार्य करना शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए चयन आयोग का संगठनात्मक और संरचनात्मक स्वरूप भी सामने नहीं आया है। अध्यक्ष, सचिव समेत कितने कर्मचारी इस आयोग में काम करेंगे, इसकी अलग से अधिसूचना जारी होनी है। उधर, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सांजटा ने कहा कि आयोग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आरके परुथी आगामी सप्ताह हमीरपुर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed