{"_id":"5fb914338ebc3e9c0724c089","slug":"charas-hamirpur-hp-news-sml352063583","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडखर में बिलासपुर के युवक से 78.8 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडखर में बिलासपुर के युवक से 78.8 ग्राम चरस बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत मुंडखर गांव में पुलिस ने बिलासपुर जिले के एक युवक से 78.8 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शुक्रवार शाम भोरंज पुलिस मुंडखर गांव में गश्त पर थी। इस दौरान यहां से गुजर रहा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और पीछे की ओर जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका। तलाशी ली तो उसके पास से 78.8 ग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपी की पहचान रवि कुमार निवासी गांव डुमहैर उपतहसील भराड़ी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। भोरंज थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।