{"_id":"5f3ac0158ebc3e4adc0e4ff3","slug":"charas-hamirpur-hp-news-sml3419934182","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज में मंडी के दो लोगों से 946 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज में मंडी के दो लोगों से 946 ग्राम चरस बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज(हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत साहलवीं गांव में पुलिस ने जिला मंडी के कार सवार दो लोगों से 946 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार शाम को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से इन्हें 20 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
मुख्य आरक्षी नरेश कुमार 16 अगस्त को अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त करते हुए शाम को साहलवीं मोड़ नजदीक डेरा परोल पहुंचे तो भोरंज की तरफ से एक कार आई। जिसे रोककर जांच की कई तो 946 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ पर चालक ने अपना नाम महेश्वर सिंह गांव धरमहड़ डाकघर झटींगरी तहसील पधर जिला मंडी व दूसरी सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रमेश चंद गांव तरसवाण डाकघर थरटू खोड़ तहसील पधर जिला मंडी बताया। आरोपी लकड़ी काटने का काम करते हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। आरोपियों को कोर्ट ने 20 अगस्त तक रिमांड पर भेजा है।