{"_id":"66bf62e211547e15b300b92b","slug":"changes-will-be-brought-in-the-land-revenue-code-cm-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-133713-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-राजस्व संहिता में लाया जाएगा बदलाव : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-राजस्व संहिता में लाया जाएगा बदलाव : सीएम
विज्ञापन
प्रधानमंत्री भू स्वामित्व योजना के तहत लाभर्थी को संपति कार्ड प्रदान करते सीएम सुक्खू। संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर एवं आबकारी विभाग की कॉलोनी और सड़क का किया शिलान्सास
हिमकेयर योजना के नाम पर भ्रमित कर रहा विपक्ष : सुरेश
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मुख्यमंत्री ने राज्य कर एवं आबकारी विभाग की पक्का भरो में 1.82 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली कॉलोनी और 5.59 करोड़ रुपये से बनने वाली टाउन भराड़ी-नंधन-प्लासी सड़क का शिलान्यास पुलिसलाइन दोसड़का मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना का शुभारंभ किया और परिवारों को संपत्ति कार्ड भी प्रदान किए।
सीएम सुक्खू ने कहा कि भू राजस्व कोड में बदलाव लाया गया है, जिससे पिछले छह महीने 1.57 लाख इंतकाल किए गए हैं ताकि लोगों को बार-बार राजस्व कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। राजस्व मामलों के निपटारे के लिए हर अधिकारी के स्तर पर समय सीमा तय कर दी गई है। लैंड रेवेन्यू मैनुअल (भू राजस्व संहिता) में भी बदलाव किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आने वाले समय में विभागीय कामकाज में अन्य बदलाव लाए जाएंगे ताकि लोगों को राजस्व कार्यालयों में बार-बार न आना पड़े। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि विपक्ष लोगों को हिमकेयर योजना के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है, जबकि इस योजना को बंद नहीं किया गया है। राज्य सरकार पात्र लोगों को संबल प्रदान कर रही है। अधिकारियों की जवाबदेही तय कर लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। हमीरपुर में नर्सिंग कॉलेज व नया बस अड्डा बनाया जा रहा है। इसके साथ ही हमीरपुर बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक कैप्टन रणजीत राणा, कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, कांगड़ा कोऑपरेटिव प्राथमिक कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, कौशल विकास निगम के स्टेट कॉर्डिनेटर अतुल कड़ोहता, पूर्व विधायक अनीता वर्मा व मनजीत डोगरा, कांग्रेस नेता सुभाष डटवालिया, डॉ. पुष्पिंदर वर्मा व राजीव राणा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, भारत सरकार में संयुक्त सचिव आलोक प्रेम नागर और उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
आज नादौन, बड़ा और नेरी में करोड़ों के उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिला हमीरपुर के अपने दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह लगभग 11 बजे नादौन के खरीड़ी मैदान में बहु-उद्देश्यीय खेल परिसर का शिलान्यास करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे बड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन और किसान प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद नेरी स्थित उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में कन्या छात्रावास की आधारशिला रखेंगे तथा महाविद्यालय के पीजी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे
स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के गठन की उठाई मांग
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल कालिया की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सर्किट हाउस में मुलाकात की। संघ ने मांगों का ज्ञापन पत्र सीएम को सौंपा है। ज्ञापन पत्र में सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की दोहराई गई है। मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों को आश्वासन दिया कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को आ रही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड का गठन शीघ्र किया जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में जिला हमीरपुर स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरेश शर्मा, महासचिव मान चंद राणा ,प्रदेश सचिव अशोक कंवर, हेमराज, आशीष कुमार, हंसराज, कैलाश चंद , राय सिंह ठाकुर, अमरजीत, कश्मीर सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।