{"_id":"65fc1d6e1b1b62bf06002ac3","slug":"chamba-changa-lagda-fame-sartaj-will-create-fun-in-holi-festival-lakhwinder-wadali-will-also-sing-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124124-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चंबा चंगा लगदा फेम सरताज होली उत्सव में मचाएंगे धमाल, लखविंदर वडाली भी गाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चंबा चंगा लगदा फेम सरताज होली उत्सव में मचाएंगे धमाल, लखविंदर वडाली भी गाएंगे
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 23 मार्च को करेंगे होली उत्सव का आगाज
सुजानपुर होली मेले पर जिला प्रशासन खर्च करेगा लगभग सवा दो करोड़ रुपये
राष्ट्र स्तरीय होली मेले की सांस्कृतिक संध्याओं का प्रशासन ने जारी किया शेड्यूल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर में लखविंदर वडाली और सतिंदर सरताज अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। चंबा चंगा लगदा फेम सरताज सूफियाना अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। चार दिवसीय उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में गायक लखविंदर वडाली स्टार कलाकार में रूप में दर्शकों को नचाएंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायिका सिमर कौर स्टार कलाकार में रूप आवाज का जलवा बिखेरेंगी। तीसरी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी गायकों ठाकुर दास राठी, तन्मय व ईशांत भारद्वाज के नाम रहेगी जबकि अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सूफी गायक सतिंदर सरताज दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर मेला कमेटी और प्रशासन की तरफ से यह शेड्यूल जारी किया गया है। हमीर भवन में वीरवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह और एडीसी हमीरपुर मनेष यादव ने कहा कि मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। होली मेले का शुभारंभ 23 मार्च को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल होली मेले की शोभायात्रा में हिस्सा लेंगे और मुरली मनोहर मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद चार दिवसीय होली मेले का आगाज करेंगे। पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या में आईएएस अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मंडलायुक्त मंडी मंडल राखिल काहलों, तृतीय सांस्कृतिक संध्या में न्यायमूर्ति चंद्र भूषण बरोवालिया व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। एडीसी मनेष यादव ने बताया कि सुजानपुर होली मेले पर लगभग सवा दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन को लेकर मेला कमेटी ने तैयारियां पूर्ण कर ली है।