{"_id":"675dd0516bf5bab586033224","slug":"challan-issued-for-using-mobile-while-driving-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-143269-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर काटा चालान
Sun, 15 Dec 2024 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन में शुक्रवार देर रात एक वाहन चालक को गाड़ी चलाते हुए फेसबुक लाइव करना महंगा पड़ गया। चालक आधी रात के समय ट्राले में लकड़ी भरकर नादौन से हमीरपुर मार्ग पर चलते हुए फेसबुक लाइव कर रहा था। यह भी बता रहा था कि शहर सुनसान पड़ा है और पुलिस सोई है। रात को नाकों पर निकली पुलिस को जब इस बारे में पता चला तो थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम सहित इस ट्राले का पीछा कर जलाड़ी गांव के निकट पकड़ लिया। ट्राले में लकड़ी लदी देख उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों को भी मौके पर बुला लिया। पूरी छानबीन करने के बाद पुलिस ने चालक के विरुद्ध वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर कड़ी कार्रवाई करके उसका चालान काटा। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि वाहन चलाते हुए मोबाइल प्रयोग करने पर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन