फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chakmoh Panchayat passed an estimated budget of Rs 60 lakh.

Hamirpur (Himachal) News: चकमोह पंचायत में 60 लाख का अनुमानित बजट पारित

Fri, 16 Jan 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 16 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Chakmoh Panchayat passed an estimated budget of Rs 60 lakh.
ग्राम पंचायत चकमोह में ग्राम सभा के दौरान उपस्थित लोग। संवाद
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चकमोह में वीरवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 2026 के लिए 60 लाख रुपये का अनुमानित बजट पारित किया गया। वहीं, बैठक में 30 स्ट्रीट लाइटें लगाने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान किरण शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष भी ग्राम पंचायत में करोड़ रुपये का बजट बनाया गया था, जिसमें मनरेगा के तहत लगभग 40 लाख रुपये खर्च किया गए। बैठक के दौरान युवाओं में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने स्थानीय जनता से अनुरोध किया कि यदि कोई नशे के दलदल में फंस गया है, तो उसकी जानकारी पंचायत को दें।
विज्ञापन

पंचायत हरसंभव सहायता करने को तैयार है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जोड़ा गया है, यदि कोई व्यक्ति रह गया है तो उसकी जानकारी पंचायत कार्यालय में दें, ताकि सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर नल से जल कार्यक्रम के तहत नल लगाया जा सके। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नालियों की सफाई एवं कूड़ा-कर्कट के निष्पादन के लिए जागरूकता अभियान भी पंचायत स्तर पर चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत प्रधान ने कहा कि वार्ड नंबर पांच में पशु चिकित्सालय से 99 गांव उठाओ पेयजल योजना तक सड़क को मरम्मत करवाने के लिए विभाग को लिखा गया है। पंचायत द्वारा बीते वर्ष 45 सोलर लाइट लगाई गई थीं। आने वाले वर्ष में जो गालियां रह गई हैं, उन पर 30 स्ट्रीट लाइटें लगाने का निर्णय लिया गया है।
वार्ड नंबर छह में खराब स्ट्रीट लाइट चालू करने के लिए बाबा बालक नाथ न्यास को लिखा जाएगा, क्योंकि पंचायत अपने स्तर पर उन्हें ठीक करवाने में सक्षम नहीं है। बाकी सभी वार्डों की स्ट्रीट लाइटें विभाग एवं बाबा बालक नाथ न्यास द्वारा ठीक करवाई जाती हैं।

बैठक में उपप्रधान हरिकृष्णा शर्मा, वार्ड सदस्य मंजू देवी, सीताराम, मीना कुमारी, रामानंद शर्मा, रेणु कुमारी, सुनील कुमार, रंजू देवी, कैप्टन पुरुषोत्तम शर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed