फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   chakmoh hamirpur house theft hammer cctv cash gold jewellery

हमीरपुर: हथौड़ी लेकर आया चोर, पहले खिड़की से झांका फिर तोड़ा ताला, नकदी और सोने के गहने चोरी; देखें वीडियो

Wed, 23 Sep 2026 04:17 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, दियोटसिद्ध (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 23 Sep 2026 04:17 PM IST
सार

Hamirpur Theft Case: हमीरपुर के दियोटसिद्ध क्षेत्र की चकमोह पंचायत के वार्ड नंबर पांच में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। घर के सदस्य बाहर गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति हथौड़ी लेकर पहुंचा, पहले खिड़की से अंदर झांका और फिर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गया। आरोपी करीब 40 हजार रुपये की नकदी, सोने का मंगलसूत्र और एक अन्य सोने का गहना चोरी कर ले गया।

विज्ञापन
chakmoh hamirpur house theft hammer cctv cash gold jewellery
चकमोह पंचायत के वार्ड नंबर पांच के मकान में हथौड़ी से ताला तोड़ता चोर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के तहत चकमोह पंचायत के वार्ड नंबर पांच में मंगलवार शाम एक घर में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। घर के सदस्य जब बाहर गए हुए थे, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकदी व सोने के गहने चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर संदिग्ध की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहले खिड़की से झांका, फिर तोड़ा ताला
जानकारी के अनुसार, जमुना देवी अपने बेटे के साथ दियोटसिद्ध गई थीं। घर में किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी हथौड़ी लेकर घर के पास पहुंचता है। वह पहले खिड़की से कमरे के अंदर झांककर स्थिति का जायजा लेता है। इसके बाद हथौड़ी की मदद से मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ता है और घर के अंदर दाखिल हो जाता है।

40 हजार रुपये नकद और सोने के गहने चोरी
घर के अंदर घुसने के बाद आरोपी ने करीब 40 हजार रुपये की नकदी, एक सोने का मंगलसूत्र और एक अन्य सोने का गहना चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घर के अंदर से दुपट्टा लेकर अपना चेहरा ढक लिया और मौके से फरार हो गया।

घर लौटे तो टूटा मिला ताला
घर लौटने पर परिवार के सदस्यों ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। घर के अंदर जाकर सामान की जांच की तो नकदी और सोने के गहने गायब मिले। इसके बाद परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश
पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही घर से चोरी हुए अन्य सामान का भी आकलन किया जा रहा है।

पुलिस ने जल्द आरोपी पकड़ने की कही बात
हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ने कहा कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed