फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chaitra fair starts in Deotsiddh with worship and flag ceremony

Hamirpur (Himachal) News: पूजा-अर्चना और झंडा रस्म के साथ दियोटसिद्ध में चैत्र मेले शुरू

Thu, 14 Mar 2024 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
शुभारंभ पर बाबा का गुणगान करते मंदिर पहुंचे हजारों श्रद्धालु
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक माह तक 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में वीरवार को झंडा रस्म के साथ चैत्र मेले का शुभारंभ हुआ। हमीरपुर के जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के आयुक्त अमरजीत सिंह ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, हवन और झंडा रस्म के साथ मेले का शुभारंभ किया। जिलाधीश ने एसपी पदम चंद, एडीसी मनेश यादव, एसडीएम एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष डॉ. रोहित शर्मा, एसडीपीओ एवं मेला पुलिस अधिकारी सचिन हीरेमठ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री, मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी, मंदिर के महंत राजेंद्र गिरि और अन्य गणमान्य लोगों के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन किया। एक माह तक चलने वाले इन मेलों के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

झंडा रस्म और अन्य परंपराओं के निर्वहन के बाद जिलाधीश ने मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मेले के संचालन के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। अमरजीत सिंह ने कहा कि चैत्र मास मेले के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान मंदिर को 24 घंटे खुला रखने का निर्णय लिया गया है। मंदिर परिसर में सुरक्षा, सफाई व्यवस्था, बिजली-पानी, चिकित्सा, लंगर, पार्किंग और अन्य सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। दियोटसिद्ध के आस-पास की सभी सड़कों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त संख्या में पुलिस और होमगार्ड्स की तैनाती की गई है। मंदिर परिसर को इस बार विशेष रूप से सजाया गया है तथा पूरे दियोटसिद्ध क्षेत्र में सफाई और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय संगठनों एवं संस्थाओं की मदद भी ली जा रही है। 14 अप्रैल को आधिकारिक रूप से चैत्र मेले की समाप्ति के बाद भी दियोटसिद्ध में जून के आखिरी सप्ताह तक श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। देश-विदेश से श्रद्धालु मेले के दौरान बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। इसलिए मंदिर परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्रों में इसी अवधि के अनुसार प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर जिलाधीश ने बाहर से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और मंदिर परिसर में उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed