फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Certificate to get 189 votes against protest

पहले 44, विरोध करने पर थमाया 189 मत प्राप्त करने का सर्टिफिकेट

Wed, 20 Jan 2021 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Certificate to get 189 votes against protest
नेरी पंचायत में प्रधान पद की मतगणना का गलत सर्टिफिकेट देने पर नाराजगी जाहिर करते प्रत्याशी संदी? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत नेरी में प्रधान पद का चुनाव हारने वाले एक व्यक्ति ने निर्वाचन कर्मचारियों को उनकी बदनामी करने के आरोप लगाए हैं। प्रधान पद का चुनाव हारने वाले प्रत्याशी संदीप कुमार ने कहा कि उन्हें पंचायत में 189 मत पड़े। जबकि चुनाव जीतने वाले व्यक्ति को 625 मत पड़े हैं। लेकिन मतगणना में लगे मतगणना कर्मचारियों ने उन्हें 44 मत प्राप्त करने का सर्टिफिकेट जारी कर दिया। उनके विरोधियों ने इस मुद्दे को भुनाकर गांव में उनकी बदनामी कर दी।
विज्ञापन

प्रत्याशी और काउंटिंग एजेंट के विरोध के बाद मतगणना कर्मचारियों ने गलती को सुधारते हुए उन्हें बाद में 189 मत प्राप्त करने वाला सर्टिफिकेट जारी किया। संदीप कुमार ने कहा कि इस बारे में उन्होंने खंड विकास अधिकारी को भी सूचना दी है। अब इस मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हमीरपुर से की जाएगी। साथ ही सभी मतों की पुन: गिनती भी करवाई जाएगी। उपमंडल अधिकारी हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने कहा कि अभी तक उनके पास इस तरह की शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed