{"_id":"56ee9d124f1c1bbe34f14daf","slug":"centre-head-teacher-not-issued-tablets","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मुख्य शिक्षकों नहीं मिले टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मुख्य शिक्षकों नहीं मिले टैबलेट
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
टैबलेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक स्कूलों के केंद्र मुख्य शिक्षकों को टैबलेट कंप्यूटर नहीं मिले हैं। सर्व शिक्षा अभियान के कार्यों, मिड डे मील योजना का रिकार्ड तथा स्कूल का रिकार्ड रखने के लिए केंद्रीय मुख्य शिक्षकों (सीएचटी) टैबलेट दिए जाने हैं। जिला के लगभग 100 सीएचटी को ये टैबलेट दिए जाने की योजना है।
विज्ञापन
इन्हें चलाने के लिए सीएचटी को बाकायदा प्रशिक्षण भी दिया जाना था। हालांकि, विभाग की लेटलतीफी से टैबलेट करीब पांच माह से डाइट हमीरपुर कार्यालय में धूल फांक रहे हैं और सीएचटी को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूलों के सीएचटी शिक्षकों को अधिकतर समय एसएसए, मिड डे मील और स्कूल के रिकार्ड को तैयार करने में व्यतीत हो जाता है। इस रिकार्ड को डाक से भेजने में कई बार विलंब हो जाता है। इससे सरकार को जानकारी देने और अतिरिक्त फंड देने में विलंब हो जाता है।
विज्ञापन
सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों के रिकार्ड को ऑनलाइन रखने के लिए केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को टैबलेट देने की योजना तैयार की। इस टैबलेट में स्कूल, सर्व शिक्षा अभियान के फंड तथा मिड डे मील योजना रिकार्ड को ऑनलाइन रखा जा सकेगा।
सीएचटी को तत्काल रिकार्ड दर्ज करने तथा डाक से भेजने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। इन्हें ऑपरेट करने के लिए सीएचटी को प्रशिक्षण भी दिया जाना था। टैबलेट डाइट हमीरपुर कार्यालय में धूल फांक रहे हैं तथा सरकार की योजना को लागू करने में विलंब हो रहा है।
डाइट हमीरपुर प्रिंसिपल जगदीश कौशल ने बताया कि टैबलेट कम होने से इन्हें सीएचटी को बांटने में विलंब हुआ है। उन्होंने बताया कि टैबलेट कंप्यूटर इसी माह बांट दिए जाएंगे। साथ ही इन्हें चलाने के लिए सीएचटी को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।