फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Census will be completed faster if you fill the data yourself.

Hamirpur (Himachal) News: खुद डाटा भरेंगे तो तेजी से पूरी होगी जनगणना

Wed, 03 Jun 2026 10:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 03 Jun 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे भारत की जनगणना की प्रक्रिया के तहत स्वगणना पोर्टल एसई सेन्ससजीओवीइन पर अपना डाटा स्वयं भरें। इससे जनगणना की प्रक्रिया बहुत ही आसानी, सटीकता एवं तेजी के साथ पूरी की जा सकेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला में गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि हमीरपुर जिले में भी जनगणना की प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में इस वर्ष 16 जून से 15 जुलाई तक प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण एवं मकान गणना करेंगे। इसके बाद अगले वर्ष वास्तविक जनगणना की जाएगी।
विज्ञापन

इस बार की जनगणना की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया है और इसमें लोगों को कंप्यूटर-लैपटॉप या मोबाइल से ऑनलाइन स्वयं की जानकारी अपलोड करने का विकल्प भी दिया है। इसके लिए स्वगणना पोर्टल को पहली से 15 जून तक खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी परिवारों के मुखिया या अन्य लोग 15 जून तक अपने मकानों एवं भवनों से संबंधित जानकारी स्वयं इस पोर्टल पर भर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है और इसे कुछ मिनटों में ही पूरा किया जा सकता है। इसके पूरा होते ही संबंधित व्यक्ति की एक आईडी जनरेट होगी।
संबंधित व्यक्ति इस आईडी को अपने मोबाइल में रखें और 16 जून से 15 जुलाई के बीच जब प्रगणक मकानों के सूचीकरण के लिए आएंगे तो उन्हें यह आईडी दिखानी होगी। इससे प्रगणकों का कार्य बहुत ही आसान हो जाएगा और जनगणना की पूरी प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। कार्यशाला के दौरान जनगणना निदेशालय शिमला की ओर से नियुक्त जिला नोडल अधिकारी अजय सोलंकी ने अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को स्वगणना पोर्टल में एंट्री की जानकारी दी।

इनसे मौके पर ही डाटा अपलोड करवाकर आईडी जनरेट करवाई। इस अवसर पर एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम संजीत सिंह, सहायक आयुक्त चिराग शर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed