फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cement

14वें वित्तायोग का एक करोड़ पेंडिंग, नहीं मिल रहा सीमेंट

Tue, 14 Jan 2020 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। 14वें वित्तायोग के तहत सामान्य कार्यों के लिए सीमेंट नहीं मिल रहा है। इसके अलावा मनरेगा के तहत भी मैटीरियल का पैसा व सीमेंट न मिलने के कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं। वहीं पंचायतों में खोदे गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक खुले में हादसों को न्योता दे रहे हैं। उपमंडल भोरंज की 33 पंचायतों के पास 14वें वित्तायोग का करीब एक करोड़ पेंडिंग पड़ा है। वहीं सरकार के निर्देशानुसार इस राशि को 31 मार्च से पहले खर्च करना अनिवार्य है, नहीं तो राशि वापस हो जाएगी। सीमेंट न मिलने के कारण इस पैसे को मार्च तक खर्च करना पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आफत बन गया है। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों में भी रोष है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ मनरेगा के तहत तीन माह से मैटीरियल का पैसा नहीं आया है और न ही सीमेंट मिल रहा है। इस कारण यह कार्य भी ठप पड़े हैं। पंचायत प्रधान संघ भोरंज के अध्यक्ष मदन कौशल, प्रधान विपिन अग्निहोत्री, नरेश कुमार, दिनेश ठाकुर, राजकुमार, ईश्वरी देवी का कहना है कि मनरेगा का मैटीरियल फंड और 14वें वित्तायोग के कार्यों के लिए सीमेंट नहीं मिल रहा है। इस कारण कार्य ठप पड़े हैं। लोगों के आंगन में बने गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। इस संबंध में बीडीओ भोरंज मनोज कुमार का कहना है कि मनरेगा का फंड नहीं आ रहा है। जबकि 14वें वित्तायोग के तहत डिपो में सीमेंट न मिलने बारे उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed