फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Celebrated the death anniversary of Indira Gandhi and the birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel

Hamirpur (Himachal) News: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई

Sat, 01 Nov 2025 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 01 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the death anniversary of Indira Gandhi and the birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करते कांग
हमीरपुर। देश की प्रथम प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और भारत के प्रथम गृहमंत्री दिवंगत सरकार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिला कांग्रेस की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोनिवि विश्राम गृह हमीरपुर में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदर्शों को याद किया गया। उनके आदर्शों में भारत को मजबूत बनाना तथा आत्मनिर्भर बनाना शामिल था। उन्होंने गरीबी हटाओ का नारा दिया था। इस मौके पर जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बड़सर विधायक कांग्रेस को अपनी मां कहते थे, लेकिन अब वह भाजपा की शरण में चले गए हैं।
विज्ञापन

पहले वह सफेद टोपी एवं सफेद पेंट पहना करते थे, लेकिन अब काली टोपी और खाकी पेंट पहन रहे हैं। आज वह जो कुछ भी हैं वो उसी कांग्रेस की देन हैं और आज उसी कांग्रेस को आरएसएस की काली टोपी पहनकर कोसते हैं। सांसद अनुराग ठाकुर भी प्रदेश सरकार के खिलाफ कुछ न कुछ बोलते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपदा में 124 परिवारों को घर बनाने के लिए सात-सात लाख की राशि दी गई है। वहीं, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त 550 मकानों की मरम्मत के लिए एक-एक लाख रुपये प्रदान किए गए हैं। अनुराग ठाकुर तिरपाल की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि अनुराग ठाकुर 1500 करोड़ की बात करते, जिसकी झूठी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हिमाचल दौर में करके गए हैं।

इस अवसर पर पूर्व पूर्व विधायक अनीता वर्मा, कुलदीप सिंह पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा, राजेश चौधरी, अनिल चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed