Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   celebrated online in schools

जिला के स्कूलों में ऑनलाइल मनाया गया अध्यापक दिवस

Sat, 05 Sep 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना काल भी शिक्षक दिवस के उत्साह को कम नहीं कर पाया। भले ही छात्र और शिक्षक एक दूसरे से दूर हैं, लेकिन फिर भी अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और प्रेम को व्यक्त करने में बच्चों ने कोई कमी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

डीएवी हमीरपुर के छात्रों ने अपने शिक्षकों को सोशल मीडिया के माध्यम से कार्ड और संदेश भेजे। साथ ही ऑनलाइन कक्षाओं में भी शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने सभी शिक्षकों को बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल में भी नई तकनीक को सीख कर अध्यापकों ने बच्चों की शिक्षा को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने सुनिश्चित किया कि छात्रों के साथ अपने संबंध को और मजबूत किया जा सके ताकि बच्चे अपनी पढ़ाई मन लगा कर करें। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के छात्र जहां पूरी तन्मयता के साथ ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, वहीं उन्हें इस बात का गर्व है कि आज के कठिन समय में भी विद्यालय इस पहल के साथ आगे आया है कि ज्ञान बांटने में कोई लॉकडाउन नहीं और पिछले पांच महीनों से स्कूल के अध्यापक बिना किसी रुकावट के निरंतर एक निश्चित समय सारणी के अनुसार सप्ताह के छह दिन छात्रों को पढ़ा रहे हैं ताकि छात्रों के ज्ञान एवं भविष्य में किसी तरह का खिलवाड़ न हो।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में शिक्षक दिवस पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी गई और इस उपलक्ष्य पर कोरोना महामारी से बच्चों के बचाव के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी के स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान नरोत्तमा देवी ने स्कूल को चार सैनिटाइजर स्टैंड दान स्वरूप भेंट किए गए। इस अमूल्य योगदान के लिए स्कूल प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान का समस्त स्टाफ की तरफ से बच्चों की तरफ से धन्यवाद किया। डीएवी भड़ोली स्कूल के बच्चों ने शिक्षक दिवस पर आयोजित ऑनलाइन गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। एलकेजी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड बना कर अपने अध्यापक को उपहार के रूप में दिए। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने सभी बच्चों व अध्यापकों को शिक्षव दिवस की शुभकामनाएं दीं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed