{"_id":"660c5d810bf929a9260d23a4","slug":"castes-social-evils-god-of-all-is-one-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124888-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातियां सामाजिक कुरीतियां, भगवान एक, पूजन पद्धतियां अलग : सिकंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातियां सामाजिक कुरीतियां, भगवान एक, पूजन पद्धतियां अलग : सिकंदर
Wed, 03 Apr 2024 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
गुरु रविदास 647 वीं जयंती के मौके हारगांव में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित राज्यसभा सांसद सिकं
हमीरपुर। गुरु रविदास की 647वीं जयंती ग्राम पंचायत रोपा के गांव हार में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके प संत समागम के साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार मुख्यमंत्री और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर एवं हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चेयरमैन नवीन शर्मा रहे।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने कहा कि जातियां सामाजिक कुरीतियां हैं। सभी का भगवान एक है। सिर्फ पूजा पद्धति अलग-अलग है। उन्होंने कहा कि वाराणसी में जहां भगवान रविदास का जन्म हुआ था, उस जगह 100 करोड़ की राशि देकर भगवान रविदास का भव्य मंदिर निर्माण करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ऐसे समागम आम जनमानस को हमारे सनातन धर्म और संस्कृति पर चलने की राह दिखाते हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रोपा के प्रधान अश्वनी ठाकुर, दडूही पंचायत की प्रधान ऊषा बिरला, नाल्टी पंचायत के उप प्रधान राजीव शर्मा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री डॉ. सनी शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, ग्रामकेंद्र अध्यक्ष रमेश शर्मा, बूथ अध्यक्ष पृथी चंद शर्मा, रघुवीर ठाकुर, भाजपा मंडल महामंत्री अजय शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।