फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cashless tickets will soon be available in HRTC buses

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी की बसों में जल्द कैशलेस कटेंगे टिकट

Sun, 21 Apr 2024 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर डिपो में ई टिकटिंग मशीनों का प्रशिक्षण शुरू, दो मशीनें पहुंचीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला हमीरपुर में सरकारी बसों में जल्द यात्रियों को टिकट के कैशलेस भुगतान की सुविधा मिलेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो को ट्रायल के तौर पर दो ई-टिकटिंग मशीनें प्राप्त हुई हैं। इन मशीनों से डिपो के कंडक्टरों को ई-टिकट मशीनों को चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऐसे में इन मशीनों की खेप मिलने के बाद एचआरटीसी बसों में जिले में लोगोंं को कैशलेस भुगतान की सुविधा जल्द मिलने की उम्मीद है।


फिलहाल डिपो में ई-टिकट मशीनों का सॉफ्टवेयर अपलोड करने के लिए नया कंप्यूटर लगाया गया है। इस कंप्यूटर के जरिये कंपनी के दो कर्मचारी भी हमीरपुर डिपो के सभी रूटों को ऑनलाइन करने में लगे हुए हैं। जल्द ही डिपो के रूटों को एचआरटीसी बेवसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। डिपो के दो-दो कंडक्टरों को रोजाना ई-टिकट मशीनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ई-टिकट मशीनों का सॉफ्टवेयर अपलोड करने के लिए निगम के डीटीसी (मूल्यांकन शाखा) सेल में नया सिस्टम भी लगा दिया गया है, लेकिन अभी तक इसे चालू नहीं किया गया है। ई-टिकट मशीनों में यात्री क्यूआर कोड स्कैन करेक भी किराये का भुगतान कर सकेंगे। ऐसे में यात्रियों को खुले पैसे रखने के झंझट से भी छुटकारा मिलेगा। यात्री आने वाले दिनों में निगम की बसों में नकद पैसों के अलावा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई और क्यूआर कोड स्कैन से भी किराये का भुगतान कर सकेंगे। ई-टिकटिंग मशीन की कीमत करीब 30 हजार है। इसके पिछले हिस्से में माइक्रो कैमरा भी लगा हुआ है। एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के डीडीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि कर्मचारियों को ई टिकट मशीनों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रूट भी एचआरटीसी की बेवसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed