{"_id":"67646937558bfefbbf08b974","slug":"cash-worth-rs-1263-lakh-stolen-from-petrol-pump-owners-house-in-broad-daylight-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-143755-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पेट्रोल पंप के मालिक के घर से दिनदहाड़े 12.63 लाख की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पेट्रोल पंप के मालिक के घर से दिनदहाड़े 12.63 लाख की नकदी चोरी
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना हमीरपुर के तहत नगर परिषद के वार्ड नंबर चार शिवनगर में बुधवार दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के मालिक के घर चोरी की बड़ी घटना हुई है। भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में चोरी की घटना से दहशत का माहौल है। शातिरों ने दिन के समय घर से 12.63 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ किए हैं। शातिर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी साथ ले गए हैं। सदर थाना पुलिस मामले की छानबीन जुट गई है।
शिकायतकर्ता मनीष नंदा निवासी वार्ड नंबर शिवनगर ने कहा कि वह मट्टनसिद्ध के पास अपना पेट्रोल पंप चलाता है। उन्होंने घर पर 12.63 लाख रुपये की नकदी रखी थी, जो चोरी हो गई है। उनका घर हमीरपुर शहर के मुख्य बाजार के बीचोबीच स्थित है। शातिरों ने दिनदिहाड़े घटना को अंजाम दिया है। ऐसे में यह आशंका है कि पूर्व नियोजित तरीके से मकान की रेकी की गई है। शातिरों को मालूम था कि घर में नकदी रखी गई है और कोई भी घर में मौजूद नहीं है। घटना के समय सभी सदस्य घर से बाहर थे। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान जांच में पाया गया कि घर में लगे कुछ सीसीटीवी कैमेर खराब थे, जबकि एक कैमरा जो सही ढंग से काम कर रहा था, उसे शातिर साथ ले गए हैं।
एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कि वार्ड नंबर चार में 12.63 लाख रुपये चोरी होने की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस छानबीन में जुटी है।