{"_id":"6130d5f58ebc3eb6d97cf7cd","slug":"case-registered-against-woman-s-in-laws-all-three-absconding-to-avoid-arrest-hamirpur-hp-news-sml3824465170","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के ससुराल पक्ष पर केस दर्ज, गिरफ्तारी से बचने के लिए तीनों फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के ससुराल पक्ष पर केस दर्ज, गिरफ्तारी से बचने के लिए तीनों फरार
विज्ञापन
Case registered against woman's in-laws, all three absconding to avoid arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत पड़ते समीरपुर गांव की महिला की मौत के मामले में मायके पक्ष ने सास, ससुर और ननद के खिलाफ उनकी बेटी को प्रताड़ित करने का मुकद्दमा दर्ज करवाया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जब पुलिस ससुराल पक्ष के तीनों लोगों को हिरासत में लेने गई तो तीनों घर से फरार हो गए। पुलिस तीनों की तलाश में जुट गई है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मायके पक्ष के लोग भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहे।
समीरपुर की 23 वर्षीय महिला वर्षा पत्नी राजीव कुमार ने बुधवार को घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे परिजन सिविल अस्पताल टौणीदेवी ले गए। लेकिन, वहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वीरवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में इसका पोस्टमार्टम करवाया।
मृतक अपने पीछे दो वर्षीय बेटी भी छोड़ गई है। अवाहदेवी पुलिस चौकी प्रभारी ज्ञानचंद ने बताया कि मायके पक्ष ने सास, ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस की टीम उनके घर पर गई, लेकिन यह तीनों फरार हैं। घर पर मृतक का पति ही है। वीरवार को मायके पक्ष की उपस्थिति में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस की टीम तीनों को ढूंढने में जुटी है।