फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Case on the family of village employment servant, laborer who was forcibly taken off the bus and beaten

Hamirpur (Himachal) News: जबरन बस से उतारकर पीटा मजदूर, ग्राम रोजगार सेवक के परिवार पर केस

Fri, 07 Apr 2023 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के दंगड़ी के कुठियाना गांव निवासी पवन कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बस सवार महिला की ओर से उसे जाति सूचक शब्द बोलने और महिला के पति और पुत्र सहित उसके दोस्तों से पिटवाने का आरोप लगाया है। पवन ने शिकायत में कहा कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ दिहाड़ी लगाकर घर जाने को कुठियार गांव में एक निजी बस में चढ़ा था। रास्ते में एक सीट से कोई उतरा तो वह उसकी जगह सीट पर बैठ गया, लेकिन वहां बैठी अन्य महिला ने छोटी सी बात पर उसे धक्का देकर सीट से गिरा दिया। इसी दौरान महिला ने अपने बेटे और पति को फोन कर दिया।

जब बस भूंपल पहुंची तो पहले से ही तैयार बैठे महिला का पति और उसके पुत्र ने अपने दोस्तों सहित उस पर हमला कर दिया और उसे जबरन बस से उतारकर बुरी तरह से पीटा। इस दौरान आरोपी उसे जाति सूचक शब्द बोलते रहे और उन्होंने उसे जान से मारने की धमकियां दीं। उसका कहना है कि मारपीट के दौरान उसके गले की चांदी की चेन और मोबाइल भी किसी ने उठा लिया। गंभीर हालत में उसके दोस्तों ने उसे उसके घर पहुंचाया। पवन ने कहा कि इस गुंडागर्दी से वह इतना डर गया कि तीन दिन घर से बाहर नहीं निकला और निजी तौर पर अपना उपचार करवाता रहा। पीड़ित ने कहा कि महिला ग्राम रोजगार सेवक के पद पर तैनात है। पीड़ित ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने कहा कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed