{"_id":"5f78bce68ebc3eefbc77e55b","slug":"case-filed-hamirpur-hp-news-sml3471678168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतला फूंकने पर विधायक समेत 11 कांग्रेसियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुतला फूंकने पर विधायक समेत 11 कांग्रेसियों पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय में कृषि विधेयकों के विरोध में किए प्रदर्शन के दौरान पुतला फूंकना प्रदर्शनकारियों पर भारी पड़ गया। महंगाई और काले कानूनों का पुतला सार्वजनिक स्थान पर फूंकने के आरोप में बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल समेत 11 प्रदर्शनकारियों पर पुलिस में केस दर्ज किया है। दो अक्तूबर को पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ता कृषि बिल के विरोध में रोष रैली निकाल रहे थे।
रैली में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कृषि विधेयकों को किसान विरोधी बताया। इसे वापस लेने की मांग की। इसके अलावा प्रदेश में पीपीई किट और सैनिटाइजर घोटाले को लेकर भी आरोप लगाया। हाथरस कांड को लेकर भी सरकार को घेरा गया। जब रोष रैली मैहरे बाजार से होते हुए गारली चौक पर पहुंची तो अचानक भीड़ से एक पुतला निकाला गया। इसे आग लगा दी गई। अचानक पुतले को आग लगने से पुलिस हरकत में आई।
इस दौरान जितेंद्र कुमार पुत्र धर्म चंद गांव थाना ब्राह्मणा की शिकायत पर पुलिस ने बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, मनोज कुमार, मनजीत ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवल धीमान, विशाल राणा, मनु डोगरा, सुरेश कुमार, सुशील कुमार, सुरेंद्र अग्निहोत्री के खिलाफ केस दर्ज किया है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए अगर जेल भी जाना पड़े तो वह तैयार हैं। डीएसपी रेणू शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर आग नहीं लगा सकते हैं। इनके खिलाफ शिकायत के बाद 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।