फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cards will be made for traders in Hamirpur city: Sumit

हमीरपुर शहर में व्यापारियों के बनेंगे कार्ड : सुमित

Wed, 08 Jan 2025 07:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 08 Jan 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Cards will be made for traders in Hamirpur city: Sumit
व्यापार मंडल हमीरपुर की कार्यकारिणी विस्तार के दौरान उपस्थित प्रधान एवं अन्य। स्रोत:मंडल
सचित्र
विज्ञापन

पहली बार शहरभर में चलेगा सदस्यता अभियान

व्यापार मंडल हमीरपुर की कार्यकारिणाी का विस्तार, राजेंद्र सोनी बने महासचिव

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। व्यापार मंडल हमीरपुर की ओर से मंगलवार हमीर होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल की मुख्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और अन्य कार्यकारिणी का विस्तार भी एक सप्ताह के अंदर करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष की ओर से दो कमेटियों का गठन किया गया।
हमीरपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर शहर में व्यापारियों के अब कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए व्यापार मंडल हमीरपुर जल्द ही अपना सदस्यता अभियान शुरू करेगा। शहर में हर वर्ग के करीब 3000 छोटे-बड़े दुकानदार हैं। इन सब के बीच सदस्यता अभियान चलेगा। इसके अतिरिक्त प्रशासन के सहयोग से व्यापारियों की समस्याओं को हल करवाने का भी काम किया जाएगा। शहर में व्यापारी अतिक्रमण रोकने में प्रशासन की मदद करेंगे। इस मौके पर नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में इन्हें मिली जगह
सलाहकार समिति में विनोद गुप्ता, विधि चंद ठाकुर,अश्विनी शर्मा, संदीप भारद्वाज, सुरेश बजाज, विनय, नरोत्तम आर्य, वेद प्रकाश भारद्वाज, अश्विनी कुमार, सुनील पप्पू, राजेंद्र शर्मा, सुरेश ठाकुर, अश्विनी शर्मा, सुरेश ठाकुर, जगन्नाथ शर्मा, अनिल सोनी, मुनीश पुरी, जोगिंदर बल्ला और मुख्य पैटर्न में विपिन शर्मा, सुशील सोनी अध्यक्ष, अश्विनी जगोता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव वर्मा उपाध्यक्ष, राजेंद्र बंटी सोनी महासचिव, जसवंत को कार्य समिति अध्यक्ष, राजेश वर्मा मुन्ना उपाध्यक्ष, अनिल शर्मा प्रेस सचिव और पुष्पेंद्र सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। एक सप्ताह के अंदर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा जिसमें हर ट्रेड के व्यापारी को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed