{"_id":"5fde0b7b8ebc3e3fc3152e19","slug":"car-accident-in-glode-new-couple-saved-hamirpur-hp-news-sml355014923","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलोड़ में कार नाले में गिरी, नवदंपती जोड़ा बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलोड़ में कार नाले में गिरी, नवदंपती जोड़ा बाल-बाल बचा
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
हमीरपुर के पनयाली चौक पर गहरी खाई में गिरी कार।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
गलोड़ (नादौन)।
विज्ञापन
तहसील गलोड़ से पांच किलोमीटर दूर पन्याली चौक पर बजरंगबली मंदिर के समीप शनिवार को एक कार 50 फीट गहरे नाले में गिर गई। गनीमत रही कि कार में सवार नवदंपती बाल बाल बच गए। घायलों को गलोड़ अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। शनिवार सुबह दस बजे के करीब एक नवदंपती रैल से नगैहरड़ा अपने ससुराल जा रहा था कि अचानक पन्याली चौक पर कार में तकनीकी खराबी आ गई और कार गहरे नाले उलटी जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों सुदेश कुमार, प्यारे लाल, रफू ने तुरंत कंटीले नाले में उतरकर नवदंपती को बड़ी मुश्किल से कार सेे बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। उसके बाद पुलिस चौकी गलोड़ को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। घायलों को 108 एंबुलेंस में गलोड़ अस्पताल लाया गया। चिकित्सा अधिकारी स्वाति ने कहा कि महिला रजनी देवी बिल्कुल ठीक हैं जबकि, उनके पति रोहित डोगरा को अंदरूनी हल्की चोटें आई हैं। इस नवदंपती जोड़े की 9 दिसंबर को ही शादी हुई है। चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि पन्याली चौक के पास कार गहरे नाले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार नवदंपती बाल बाल बच गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।