फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   canteen

मानपुल कैंटीन में अव्यवस्थाओं को लेकर फूटा पूर्व सैनिकों का गुस्सा

Tue, 18 Aug 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल के मानपुल में स्थित सेना की कैंटीन में अव्यवस्था को लेकर मंगलवार सुबह सामान लेने आए पूर्व सैनिकों का गुस्सा पूरी तरह फूट पड़ा। पूर्व सैनिकों ने रोषित होकर काफी देर तक हंगामा किया। पूर्व सैनिकों अशोक कुमार, पंकज कुमार, देशराज शर्मा, पंजाब सिंह, अमरीक सिंह, ज्ञानचंद, सुरेश कुमार शर्मा व हुकम सिंह आदि ने आरोप लगाया कि अव्यवस्था के कारण यहां लगवाई जा रही लाइनों में उचित दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि वितरण व्यवस्था ठीक न होने के कारण पूर्व सैनिकों को सुबह ही लाइन में लगना पड़ता है। जिसके लिए वह लाइन में अपने थैले रख देते हैं और उन पर रखे कागज में अपना नंबर स्वयं ही लिख देते हैं। इसके बावजूद उन्हें घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां आने वाला सामान भी तीन-चार दिनों में ही समाप्त हो जाता है। जिसके कारण सैनिकों को आशंका बनी रहती है कि कहीं उनकी बारी आने तक सामान ही समाप्त न हो जाए। वहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्टाफ की मिलीभगत के कारण बाहरी लोगों को काफी मात्रा में सामान दे दिया जाता है। जिसका खामियाजा पूर्व सैनिकों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता नहीं दी जाती। वहीं कैंटीन के बाहर बैठने व पेयजल आदि की उचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि सामान वितरण की कोई समयसारिणी नहीं है और स्टाफ के लोग अपनी मनमर्जी से आते जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की जांच करवाने तथा यहां की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। इस संबंध में कैंटीन के प्रभारी देशराज ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए बताया कि पीछे से ही सामान कम आ रहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार समझाने के बावजूद कुछ लोग अव्यवस्था फैलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed