फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Canteen facility not available in Mini Secretariat even after two years

Hamirpur (Himachal) News: लघु सचिवालय में दो वर्ष बाद भी नहीं मिली कैंटीन की सुविधा

Tue, 28 Jan 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 28 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Canteen facility not available in Mini Secretariat even after two years
सुजानपुर में लघु सचिवालय का भवन। संवाद - फोटो : संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। लघु सचिवालय सुजानपुर में दो वर्षों से कैंटीन की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है, जिससे यहां कार्य करने वाले कर्मचारियों और अन्य लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन दो सालों से कैंटीन के लिए टेंडर जारी नहीं कर सका है, जिसके कारण कैंटीन की सुविधा शुरु नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कैंटीन के लिए बनाए गए कमरे पर ताला लटका हुआ है। लोग जलपान के लिए सचिवालय के बाहर स्थित दुकानों पर निर्भर रहते हैं। इस भवन में विभिन्न कार्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनमें एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, बीडीओ कार्यालय और बागवानी तथा कृषि विभाग के कार्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

लोकल कार्यों के लिए आने वाले लोग और कर्मचारी कैंटीन के अभाव में परेशान हैं, क्योंकि उन्हें बाहर की दुकानों पर जाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि सचिवालय में दो साल से कार्य हो रहा है, लेकिन कैंटीन की सुविधा न होना गंभीर समस्या है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाए और कैंटीन की सुविधा आरंभ की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन






लघु सचिवालय परिसर में कुछ काम बचा है, जिसे पूरा करवाया जा रहा है। इस कारण अभी तक टेंडर नहीं हुए हैं। जैसे ही कार्य पूर्ण हो जाएगा, टेंडर करवाकर कैंटीन की सुविधा भी सुचारू की जाएगी।
-रोहित, एसडीएम, सुजानपुर


लघु सचिवालय का भवन 14 करोड़ रुपये से तैयार हुआ है। चहारदीवारी का काम अभी संपन्न हुआ है। छोटे-मोटे कार्य जो बचे हैं, उन्हें शीघ्र कर लिया जाएगा।
-अभिषेक, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed