{"_id":"66ba10e488f6596576027799","slug":"candle-march-taken-out-in-protest-against-the-murder-of-a-female-doctor-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-133465-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: महिला चिकित्सक की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: महिला चिकित्सक की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
Tue, 13 Aug 2024 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 13 Aug 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
कोलकता में हुई महिला चिकित्सक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते चिकित्सक। -संवाद
हमीरपुर। कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में हुई महिला चिकित्सक की हत्या का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सकों ने कड़ा विरोध जताया है। सोमवार सुबह ओपीडी में जाने से पहले चिकित्सकों ने गेट मीटिंग कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रशिक्षु चिकित्सकों ने हाथों में न्याय दिलाने की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्रशिक्षुओं और चिकित्सकों ने शाम छह बजे मेडिकल कॉलेज परिसर से गांधी चौक तक रैली निकाली और गांधी चौक कर कैंडल मार्च निकालकर चिकित्सक महिला के लिए न्याय की मांग की। ड्यूटी के दौरान महिला चिकित्सक की हत्या कर देना चिंता का विषय है। हत्या के मामले में संलिप्त पाए जाने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रजित, फेकल्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुभाष ने कहा कि चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। कोलकाता में हुई चिकित्सा की हत्या चिंताजनक है। इस तरह से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं। महिला चिकित्सक को न्याय मिलना चाहिए तथा आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
एसोसिएशन का कहना है कि महिला डॉक्टरों के साथ इस तरह की घटनाएं निंदनीय हैं। विशेषकर महिला डाॅक्टरों की उनके कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। एसोसिएशन ने दोनों मामलों में प्रशासन से तुरंत उचित कार्रवाई करने की मांग की है, अन्यथा एसोसिएशन देशभर में ऐसे मामलों के विरोध में उतरने को मजबूर होगी। एसोसिएशन ने दो दिन के भीतर इन मामलों पर कार्रवाई न होने और आरोपियों को गिरफ्तार न करने पर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का अल्टीमेटम दिया है।