{"_id":"669f97f60be326daec0232e2","slug":"candidates-tents-were-uprooted-at-night-they-went-on-strike-again-in-the-morning-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-132035-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रात को उखड़े अभ्यर्थियों के तंबू, सुबह फिर धरने पर डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रात को उखड़े अभ्यर्थियों के तंबू, सुबह फिर धरने पर डटे
विज्ञापन
क्रमिक अनशन के दौरान मौजूद जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 के अभ्यथीZ। संवाद।
बारिश के बावजूद जेओए आईटी के अभ्यर्थियों का क्रमिक अनशन जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के कार्यालय के बाहर जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। अभ्यर्थी परीक्षा का अंतिम परिणाम जल्द घोषित करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। देररात सोमवार को बारिश और अंधड़ में अभ्यर्थियों के तंबू भी उड़ गए। हालांकि, अभ्यर्थी सुबह नौ से शाम 5 बजे तक ही यहां पर क्रमिक अनशन कर रहे हैं। इससे किसी को कोई चोटें नहीं लगी हैं। मंगवार को दोबारा तंबू गाड़ कर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन जारी रखा। अभ्यर्थियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होगा वह यहां से नहीं हटेंगे। वह यहां से अंतिम परीक्षा परिणाम लेकर ही घरों को लौंटेगे। छोटे-छोटे बच्चों को लेकर महिला अभ्यर्थी धरने पर बैठी रहीं। महिला अभ्यर्थियों ने कहा कि पिछले लंबे समय से परिणाम में देरी के चलते उनकी नौकरी अधर में ही लटकी हुई है। परीक्षा पास करने के बावजूद युवाओं को धरने पर बैठना पड़ रहा है। अभ्यर्थी दिनेश, उमा, राहुल, देवेश, कार्तिक ने कहा कि पिछले माह दस्तावेजों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। अब महज विभागों का आवंटन बाकी है। इस कार्य में काफी समय लिया जा रहा है जबकि इस कार्य के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर परिणाम जल्द घोषित किया जाना चाहिए। राज्य चयन आयोग में नाम मात्र कर्मचारी इस कार्य को कर रहे हैं। इस वजह से परिणाम घोषित करने में अधिक वक्त लग रहा है। सरकार जल्द से जल्द परिणाम को घोषित करे ताकि उन्हें नौकरी मिल सके।