फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Camps will be organized to make Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana cards

Hamirpur (Himachal) News: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्ड बनाने के लिए लगाए जाएंगे शिविर

Sat, 09 Dec 2023 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान और अन्य कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया है। इसके लिए विभाग की ओर से अभियान चलाया हुआ है। स्वास्थ्य विभाग एक विशेष अभियान के अंतर्गत जिलाभर में योजना से छूटे पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का कार्ड बनाने की सुविधा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर विशेष शिविरों का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन


विभाग ने सभी लाभार्थियों को आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कार्यकर्ता से जानकारी प्राप्त करके इन शिविरों में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का कार्ड बनाने की सुविधा का लाभ उठाने की सलाह दी है। इन शिविरों में लाभार्थी अपनी-2 आभा आईडी भी बनवाना सुनिश्चित करें। जिला स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके अग्निहोत्री ने शुक्रवार को बताया कि जिन पात्र लोगों के प्रधानमंत्री जन आरोग्य कार्ड नहीं बन पाए हैं वे सभी अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें। आयुष्मान कार्ड धारकों में से कुछ लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार ने कुछ अन्य वर्गों और मुख्यमंत्री हिम केयर के लाभार्थियों को भी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल किया है। इनकी पात्रता प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पहले से ही है। इन सभी लाभार्थियों की संशोधित सूची स्वास्थ्य उपकेंद्र व आशा कार्यकर्ताओं के पास उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed