{"_id":"688f66e99516feaad30720f4","slug":"campaign-for-healthy-life-nikshay-camps-will-be-held-in-naidun-from-today-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-162865-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्वस्थ जीवन की मुहिम, नादौन में आज से लगेंगे निक्षय शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्वस्थ जीवन की मुहिम, नादौन में आज से लगेंगे निक्षय शिविर
Mon, 04 Aug 2025 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 04 Aug 2025 07:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला भर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निक्षय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। फिलहाल स्वास्थ्य खंड नादौन में लगने वाले शिविरों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि इन शिविरों में आने वाले लोगों का छाती का एक्सरे करवाया जाएगा, जिससे संभावित टीबी रोगियों की पहचान की जा सके। संदेह होने पर उनका बलगम जांच के लिए भेजा जाएगा और पुष्टि होने पर मरीजों का इलाज निशुल्क शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निक्षय शिविरों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि टीबी की रोकथाम को और प्रभावी बनाया जा सके। टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए चलाया जा रहा 100 दिवसीय अभियान दिसंबर 2024 में शुरू हुआ था। पहले इसे मार्च तक चलाया गया, फिर मई तक बढ़ाया गया और अब इसे नवंबर 2025 तक विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन
यहां लगेंगे निक्षय शिविर
4 अगस्त गांव भरमोटी
5 अगस्त: दंगड़ी
7 अगस्त: पुतड़ियाल
11 अगस्त: भूंपल
12 अगस्त: जीहण
13 अगस्त: बूणी
18 अगस्त: गौना
19 अगस्त: जोलसप्पड़
20 अगस्त: रैल
21 अगस्त: ग्राम पंचायत बलडूहक
22 अगस्त: जलाड़ी