फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cadets trained in naval flag signals between ships and boats

Hamirpur (Himachal) News: कैडेट्स को जहाजों और नावों के बीच नौसेना ध्वज संकेतों का दिया प्रशिक्षण

Fri, 05 Jul 2024 04:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Cadets trained in naval flag signals between ships and boats
एनसीसी कैंप के दौरान खेलते खिलाड़ी। संवाद
कैडेट्स को राइफल के साथ ड्रिल का अभ्यास करवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। वन एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर की ओर से एनआईटी हमीरपुर में सीनियर डिविजन-विंग के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का पांचवां दिन वीरवार को कैडेट्स के शारीरिक प्रशिक्षण सत्र के साथ शुरू किया। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डॉ. देबासीश गुहा ने कहा कि यह शिविर नौसेना कैंप के लिए चयनित कैडेट्स के लिए समर्पित रहा। इसके अलावा सीनियर डिवीजन-विंग नौसेना एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण के हिस्से के रूप में नाव को खींचने और सेल रिंगिंग आदि के बारे में जानकारी दी गई। कैडेट्स को पीआई स्टाफ की ओर से नाव खींचने, संभालने और इसके तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। कैडेट्स को जहाजों और नावों के बीच संचार के एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में नौसेना सेमाफोर (ध्वज) संकेतों में भी प्रशिक्षित किया गया।
सेमाफोर झंडों का उपयोग टेलीग्राफी प्रणाली के रूप में किया जाता है, ताकि हाथ से पकड़े जाने वाले झंडों के साथ दृश्य संकेतों के माध्यम से दूर तक सूचना पहुंचाई जा सके। ध्वजवाहक झंडों की विभिन्न स्थितियों का उपयोग करके अक्षरों या संख्याओं को प्रदर्शित करता है, जब झंडे एक निश्चित स्थिति में होते हैं तो अक्षर या संख्या पढ़ी जाती है।
विज्ञापन

इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिताओं में लड़के और लड़कियों के नौसेना कैडेट्स के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता के दौरान कैडेट्स का उत्साह स्पष्ट था। इसके अलावा कैडेट्स को राइफल के साथ ड्रिल का अभ्यास करवाया गया। इस मौके पर नेवल यूनिट का पीआई स्टाफ और एएनओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed