फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cabinet dicision

लंबलू में खुलेगा पीएचसी, धनेटा और भोटा को सीएचसी का दर्जा

Sat, 25 Jun 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक में हमीरपुर जिले को लेकर कई निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंत्रिमंडल ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत लंबलू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का निर्णय लिया। वर्तमान में लंबलू में केवल आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र ही है। इसके चलते यहां के लोगों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर आना पड़ता है। अब लंबलू में एलोपैथी उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं बड़सर विधानसभा क्षेत्र के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया। नादौन विस क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बदारन और कोटला चिल्लियां में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने का निर्णय लिया। धनेटा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत कर आवश्यक पदों के सृजन और इन्हें भरने की स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने बड़सर विस क्षेत्र के तहत बयाड़ और बड़ाग्रां, सुजानपुर विस क्षेत्र के मझोग-सुल्तानी, हमीरपुर विस क्षेत्र के तहत लंबलू में स्थित पशु औषधालयों को पशु चिकित्सालयों में स्तरोन्नत कर विभिन्न श्रेणियों के पदों को सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की। हमीरपुर जिले के राजकीय उच्च विद्यालय पैरवीं को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने की स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

नादौन विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग का नया मंडल खोलने और विभिन्न श्रेणियों के पदों के सृजन एवं भरने की मंजूरी प्रदान की गई। जल शक्ति मंडल भोरंज के सुचारु संचालन एवं लोगों की सुविधा के लिए इसके पुनर्गठन को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने डॉ. वाईएस परमार औद्योनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों के लिए विभिन्न श्रेणियों के 11 पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की। इससे उद्यानिकी महाविद्यालय नेरी हमीरपुर को भी लाभ मिलेगा। वहीं सैनिक स्कूल सुजानपुर को सरकार ने प्रतिवर्ष 18,000 रुपये की आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। जिला हमीरपुर को मिली इन सौगात से लोग गदगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed