फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Business slows down after fairs in Deotsidh, religious tourism development plans remain confined to files

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में मेलों के बाद कारोबार ठंडा, फाइलों में ही घूम रही धार्मिक पर्यटन विकास की योजना

Sun, 16 Nov 2025 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 16 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Business slows down after fairs in Deotsidh, religious tourism development plans remain confined to files
संजय कालिया - फोटो : udhampur news
सुशील शर्मा
विज्ञापन

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। चैत्र मेलों के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवक से रौनकमय होने वाली बाबा बालक नाथ की पवित्र नगरी दियोटसिद्ध में इन दिनों कम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे कारोबार ठंडा पड़ गया है।
वहीं, यहां पर धार्मिक पर्यटन विकसित करने की योजना फाइलों तक ही सिमटी कर रह गई है, जिससे इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ बेहद कम ही है। हर साल मेलों के बाद यहां का व्यापार थम जाता है। हालांकि, यहां पर 65 करोड़ के एडीबी प्रोजेक्ट के तहत कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत कई विकास कार्य जल्द शुरू होंगे, लेकिन इन्हें पूरा होने में वक्त लगेगा।
विज्ञापन


एडीबी की इस योजना में रेस्टोंरेंट, पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं में इजाफा होगा। इससे बेहतर सुविधाएं मिलने पर यहां का व्यापार न केवल स्थिर होगा, बल्कि 150 दुकानदारों की आजीविका को भी नई मजबूती मिलेगी। दियोटसिद्ध में ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालु केवल दर्शन कर तुरंत वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि सरायों, धर्मशालाओं और विश्राम स्थलों के निर्माण से यहां रातभर ठहरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ सकती है। रुकने वाले लोगों की संख्या बढ़ने का सीधा लाभ मनियारी, रोट–प्रसाद, ढाबा और अन्य दुकानदारों को मिलेगा। वहीं, दियोटसिद्ध में मंदिर के अतिरिक्त कोई बड़ा पर्यटन स्थल न होना श्रद्धालुओं के यहां न ठहरने का एक बड़ा कारण है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि व्यू प्वाइंट, बाबा बालक नाथ कथा–संग्रहालय, प्राकृतिक हेरिटेज ट्रैक जैसी सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि यह स्थान एक दिवसीय नहीं, बल्कि बहुदिवसीय पर्यटन स्थल बन सके। वर्तमान में लंबे रूट की बसें शाहतलाई तक ही सीमित हैं।
यदि बसों का रूट सीधे दियोटसिद्ध तक बढ़ा दिया जाए, तो क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ेगी और बाजारों में रौनक लौट सकती है। अपर बाजार में पार्किंग की समस्या और लोअर बाजार में स्वास्थ्य सुविधा की कमी बड़ी बाधा है।




कोट
अगर क्षेत्र में ठहराव की उचित व्यवस्था बने और पर्यटन स्थलों का विकास हो तो व्यापार कई गुना बढ़ सकता है। - ऋषि गुप्ता, व्यापारी
पार्किंग और स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हो जाए तो श्रद्धालु ज्यादा समय रुकेंगे और बाजार को फायदा होगा। -संजय कालिया, प्रधान, अपर बाजार कमेटी
लंबे रूट की सभी बसें दियोटसिद्ध तक भी आएं, तो व्यापार में स्थायी रौनक लौट सकती है। -राजेश, व्यापारी
दियोटसिद्ध में 150 दुकानें हैं। पर्यटन बढ़ेगा तो सभी दुकानदारों की स्थिति मजबूत होगी। -संजय कुमार, प्रधान, व्यापार मंडल

संजय कालिया

संजय कालिया- फोटो : udhampur news

संजय कालिया

संजय कालिया- फोटो : udhampur news

संजय कालिया

संजय कालिया- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article