फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Buses not found on local routes, passengers kept wandering

लोकल रूटों पर नहीं मिली बसें, भटकते रहे मुसाफिर

Mon, 27 Dec 2021 08:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Buses not found on local routes, passengers kept wandering
यात्रियों के साथ खचाखच भरी निजी बस। -संवाद - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। समय सुबह 11 बजकर 15 मिनट हुए हैं। कॉलेज के विद्यार्थी बस अड्डा हमीरपुर पर बसों का इंतजार कर रहे हैं। साढ़े बारह, एक और डेढ़ बजे विभिन्न कक्षाओं की मिड टर्म परीक्षा है। घर से नौ और दस बजे चलने के बाद कुछ विद्यार्थी साढ़े दस और कुछ ग्यारह बजे बस अड्डा हमीरपुर पहुंचे हैं, लेकिन कॉलेज जाने के लिए बस नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

निजी बसों में भीड़ के कारण विद्यार्थी कॉलेज जाने से वंचित रह गए हैं और अगली निजी बस का इंतजार कर रहे हैं। प्रवेश द्वार के पास खड़े होकर और साथ लगती रेलिंग के पास बैठकर विद्यार्थी कॉलेज जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे हैं। यहीं पर अन्य यात्रियों की भी भीड़ है। 11:25 पर अड्डे की रेलिंग के पास नीचे बैठा एक व्यक्ति पालमपुर से बसें बदलकर हमीरपुर पहुंचा है और शिमला जाना है। पालमपुर से शिमला के लिए कोई सीधी बस नहीं मिली है। इस कारण पहले सुजानपुर फिर वहां से हमीरपुर पहुंचा है। अब हमीरपुर में शिमला जाने वाली बस का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

11:28 पर अवाहदेवी जा रही एक निजी बस सवारियों से खचाखच भरी है, इसी में बैठने के लिए कॉलेज की छात्राएं भी दौड़ीं। 11:29 पर रूट से बस अड्डे पर पहुंची। एक बस से सवारियां उतरने से पहले उसके दरवाजों के पास बस में चढ़ने वालों की भीड़ लग गई। लोगों को एकमात्र यही सुविधा उस रूट के लिए है। इस कारण यहां दरवाजे के पास भीड़ जमा हो गई है। 11:30 पर धनेड़ जाने के लिए दो वरिष्ठ नागरिक बसों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बस नहीं है। सोमवार को प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए हमीरपुर से 94 बसें गईं। कुल 143 में से 94 बसें जनसभा के लिए और करीब डेढ़ दर्जन बसें वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ी हैं। जबकि, 30 के करीब बसें अंतरराज्यीय और अंतर जिला रूटों के लिए गई हैं। इस कारण जिले में सभी लोकल रूटों पर सरकारी बस सेवा ठप रही। सुबह सवेरे ही निजी बसों में कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अपने गंतव्य जाने वाले अन्य लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
लोगों को टैक्सियों और निजी वाहनों से भी आवाजाही करनी पड़ी। डीडीएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि हमीरपुर से 94 बसें प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए गई हैं। इस कारण लोकल रूट बंद रहे। जबकि, कुछ अंतरराज्यीय और अंतर जिला रूटों पर बसें चलाईं गई थीं।
पैदल ही जाएंगी कॉलेज : रितिका
रितिका ने कहा कि वह राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की छात्रा है। एक बजे कॉलेज में उसकी मिड टर्म परीक्षा है। 11:20 होने वाले हैं और करीब आधे घंटे से वह बस लेने के लिए अड्डे पर खड़ी है, लेकिन बस नहीं है। अब अपनी सहेली का इंतजार कर उसके साथ पैदल ही कॉलेज जाना है।
कुछ रूटों पर चलानी चाहिए थी बसें: शर्मा
सोमदत्त शर्मा ने कहा कि सोमवार को लोकल रूटों पर बसें न होने के कारण लोगों खासकर गरीब तपके के लोगों को आवाजाही के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। जिन रूटों पर निजी बसें नहीं हैं, उनपर लोगों को अपने गंतव्य जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। कुछ गाड़ियां लोकल रूटों पर चलानी चाहिए थी। सभी बंद नहीं करनी चाहिए थी।
आधे घंटे से कर रही हूं बस का इंतजार : दीक्षा
दीक्षा ने कहा कि वह हमीरपुर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। करीब आधे घंटे से बस का इंतजार कर रही हैं, लेकिन बस नहीं है। जो प्राइवेट बसें गईं, उनमें भी भीड़ होने के चलते जगह नहीं मिली है। अब अन्य प्राइवेट बस का इंतजार कर रही हैं, डेढ़ बजे मिड टर्म परीक्षा है।
धनेड़ के लिए नहीं मिली बस : किशोरी
किशोरी लाल ने कहा कि उन्हें धनेड़ जाना है, लेकिन कोई भी सरकारी बस नहीं है। काफी देर से बस अड्डा हमीरपुर पर खड़े हैं। उन्हें बताया गया कि एक निजी बस धनेड़ जाएगी। अब उसका इंतजार कर रहे हैं। बसें न होने के कारण इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ बसें रूटों पर चलानी चाहिए थीं।

पालमपुर से शिमला के लिए नहीं मिली सीधी बस : तिलक
तिलक राज ने कहा कि वह पालमपुर से शिमला जा रहे हैं। पालमपुर से सुबह सीधी बस नहीं मिली है। इस कारण प्राइवेट बस में पहले सुजानपुर और फिर हमीरपुर पहुंचे। अब हमीरपुर में शिमला की बस का इंतजार कर रहे हैं। काफी देर से यहां बैठे हैं, लेकिन बस नहीं है। बताया गया है कि शिमला के लिए सरकारी बस जाएगी, उसी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed