{"_id":"61fac6c120ecf0434e4cf1e2","slug":"bus-route-started-again-hamirpur-hp-news-sml3984180109","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम ने तीन बंद रूटों को किया बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम ने तीन बंद रूटों को किया बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। एचआरटीसी डिपो हमीरपुर ने कोरोना बंदिशों में छूट मिलते ही दो लांग रूट व एक लोकल रूट बहाल किया है। धीरे-धीरे दूसरे रूटों भी लोगों की डिमांड पर बहाल किए जाएंगे। निगम ने कोरोना की बंदिशें खत्म होते ही बंद रूट बहाल करना शुरू कर दिए हैं, ताकि लोगों को बसों की कमी के चलते ज्यादा परेशान न होना पड़े।
हमीरपुर डिपो ने कक्कड़-फरीदाबाद वाया भोटा शाम साढ़े छह बजे हमीरपुर बस अड्डा से चलने वाला रूट बुधवार को बहाल कर दिया है। इसके अलावा हमीरपुर से लुधियाना वाया नादौन सुबह 10 बजे चलने वाला रूट भी वीरवार से शुरू किया जा रहा है, ताकि बाहरी राज्यों को जाने वाले लोगों को बसों की कमी के चलते ज्यादा परेशान न होना पड़े।
कोरोना महामारी की तीसरी लहर के चलते निगम के बाहरी राज्यों को जाने वाले अधिकतर रूट बंद कर दिए थे। क्योंकि बसों में यात्रियों की कमी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी। ऐसे में निगम को तेल खर्च तक निकालना मुश्किल हो रहा था। प्रदेश सरकार ने जैसे ही कोरोना बंदिशों में छूट दी, तो निगम ने भी बंद रूट बहाल करना शुरू कर दिए हैं। ऐसे में यात्रियों को जल्द ही बसों की कमी से निजात मिलेगी। यही नहीं निगम ने लोकल रूट भी बहाल करना शुरू कर दिए हैं। उधर, हमीरपुर डिपो के डीडीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि वीरवार से हमीरपुर से दियोटसिद्ध सुबह 11 बजे चलने वाला बस रूट भी बहाल कर दिया है। इसके चलते लोकल रूटों पर भी यात्रियों को राहत मिलने वाली है।