फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bus rout closed

एचआरटीसी के पांच दर्जन रूटों पर नहीं चली बसें, लोगों को हुई परेशानी

Tue, 06 Sep 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
bus rout closed
बस अड्डा हमीरपुर में बसों का इंतजार करते कॉलेज के विद्यार्थी व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में सोमवार को पांच दर्जन लोकल रूटों पर निगम की बसें न चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के कार्यक्रम में लोगों को पहुंचाने के लिए निगम की बसें लगाई गई थीं। हालांकि निगम का कहना है कि सुबह व शाम के समय रूटों पर बसें सुचारु रूप से गईं और महज दिन वाले रूट ही बंद रहे। लोगों को सुबह से लेकर शाम तक अपने गंतव्य को जाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। जिन रूटों पर निजी बसें चल रही थीं, वहां के यात्री तो अपने गंतव्य की ओर चले गए, लेकिन शेष रूटों के यात्रियों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा। सरकारी बसें रूट पर न होने के कारण निजी बसों में खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी कॉलेज के विद्यार्थियों को हुई। जिन्हें पास होने के बावजूद सरकारी बस की सुविधा नहीं मिल पाई और उन्हें निजी बसों में सफर करना पड़ा। प्रगतिशल हिमाचल के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बढेड़ा और दोसड़का में दो कार्यक्रम सोमवार को हुए। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहे। दोनों कार्यक्रमों में लोगों को पहुंचाने के लिए निगम की बसेें गांव-गांव भेजी गईं। बस अड्डा हमीरपुर में दिनभर लोगों की भीड़ बसों के इंतजार में लगी रही।
विज्ञापन

उधर, इस एचआरटीसी के ट्रैफिक प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि निगम के कुल 145 रूटों में से दिन के समय चलने वाले करीब 60 रूट बंद रहे। सुबह व शाम के समय रूट सुचारु रहे। उन्होंने कहा कि कहीं से भी किसी यात्री की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed