{"_id":"3abbc44fbca240c4a75d958c176e4618","slug":"burglary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति पर लगाया चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति पर लगाया चोरी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 02 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत प्रताप नगर निवासी ने एक व्यक्ति पर चोरी की मंशा से घर में घुसने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सफी मुहम्मद पुत्र भागीदीन निवासी बाहल डाकघर चौकी जम्बाला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह प्रताप नगर में किराये के मकान में रहता है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे वह कमरे के बाहर खड़ा था तभी कमरे में किसी के होने की आवाज सुनाई दी। जब वह कमरे के अंदर जाने लगा तो कमरे में शिव कुमार पुत्र गौरी शंकर निवासी देरू तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा चोरी करने की नीयत से इसके किराये के कमरा में घुसा था। उसे पकड़कर इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, एसपी अजय बौद्ध ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन