{"_id":"64820e5fb2f7152b690b015e","slug":"build-toilets-for-migrants-in-a-month-otherwise-action-will-be-taken-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-444-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्रवासियों के लिए एक माह में शौचालय बनाएं, नहीं तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्रवासियों के लिए एक माह में शौचालय बनाएं, नहीं तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के जाहू में प्रवासी लोग जो झुग्गी झोपड़ियों में रहते हैं, उनके लिए शौचालय बनाने के लिए करीब आधा दर्जन जमीन के मालिकों को पंचायत ने नोटिस थमा दिए हैं। नोटिस में साफ लिखा है कि एक माह के अंदर प्रवासी लोगों के लिए शौचालय की व्यवस्था करें अन्यथा मजबूरन कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जाहू में इस समय करीब 200 से अधिक झुग्गी झोपड़ियों में प्रवासी लोग अपने परिवारों सहित रह रहे हैं। जाहू में औद्योगिक क्षेत्र की प्रस्तावित जमीन का गत दिवस निरीक्षण करने पहुंचे जिला उपायुक्त ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के लिए शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था न होने पर भोरंज प्रशासन को व्यवस्था करने के आदेश दिए थे। इस पर अमल करते हुए जाहू पंचायत के द्वारा जमीन मालिकों को एक माह के अंदर शौचालय बनाने के नोटिस जारी कर दिए हैं। जाहू में प्रवासी लोगों की दिन-प्रतिदिन संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। परंतु यहां शौचालय की व्यवस्था न होने से खुले में शौच जाने की वजह से स्वच्छता अभियान में भी बाधा आ रही है। अधिकतर प्रवासी लोगों ने पुलिस में भी पंजीकरण नहीं करवाया है।
पंजीकरण न होने का ऐसे हुआ खुलासा
कुछ दिन पहले दो प्रवासियों ने गांव में एक औरत को नशे की चीज सुंघाकर उसकी पायल चोरी कर ली। जब इन्हें पकड़ा गया तो खुलासा हुआ कि इनका पुलिस में कोई भी पंजीकरण नहीं हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस झोपड़ियों में जाकर करे कार्रवाई
जाहू पंचायत की प्रधान अनुराधा शर्मा ने कहा कि जिन लोगों की जमीन में प्रवासी लोगों ने झुग्गी झोपड़ियां बनाकर प्रवासी लोगों को ठहराया है उन्हें एक माह के अंदर शौचालय बनाने के लिए नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि जाहू में अभी भी अधिकतर प्रवासी लोगों का पुलिस के द्वारा पंजीकरण नहीं किया गया है जो कि बहुत ही चिंता का विषय है। पुलिस को चाहिए की झुग्गी झोपड़ियों में जाकर प्रवासी लोगों का पंजीकरण करे।