{"_id":"67ddb4b5f5f3d05eea0f4a24","slug":"budget-expenditure-of-six-crores-waiting-for-inauguration-for-four-months-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-151178-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: छह करोड़ का बजट खर्च, चार माह से उद्घाटन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: छह करोड़ का बजट खर्च, चार माह से उद्घाटन का इंतजार
Sat, 22 Mar 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
दमकल विभाग कार्यालय बिझड़ी। संवाद
बिझड़ी(हमीरपुर)। आधुनिक सुविधाओं से निर्मित दमकल विभाग कार्यालय बिझड़ी का चार माह से उद्घाटन न होने लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। छह करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भवन के संचालन में उद्घाटन की प्रक्रिया बाधा बनी हुई है। जिससे विभागीय अधिकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भवन निर्माण कार्य बीते वर्ष नवंबर 2024 में पूरा हो चुका है लेकिन चार माह बाद भी उद्घाटन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन शोपीस बना हुआ है।
स्थानीय लोगों संजीव कुमार, रिंपल, रविंद्र नाथ, प्रदीप, सुमन, कांता देवी, रामलाल आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बिझड़ी के मंडी चौक के नजदीक दमकल विभाग कार्यालय का निर्माण करवाया है। भवन निर्माण कार्य के साथ बिजली ट्रांसफार्मर व बोरवेल का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। भवन का लोकार्पण करने में लगातार देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में पहली बार विकास खंड बिझड़ी के लिए फायर ब्रिगेड चौकी स्वीकृत हुई थी। तब से लेकर अब तक फायर ब्रिगेड का कार्य किराये के भवनों में चल रहा है। भवन का निर्माण कार्य उसी कंपनी ने किया है, जिसने बाबा बालक नाथ मंदिर में लंगर भवन का निर्माण कार्य किया है। आगामी दिनों में फायर सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में जगह तंग होने से विभाग के कर्मचारियों को गाड़ी निकालने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। भवन के शुरू होने से दिक्कत नहीं आएगी।
बड़सर में विभिन्न विकास कार्यों की उद्घाटन प्रक्रिया रुकी हुई है। शीघ्र ही दमकल विभाग कार्यालय का उद्घाटन करवाया जाएगा ताकि कार्यालय का लाभ मिल सके।
-इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक, बड़सर
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शीघ्र ही बड़सर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। बड़सर में नवनिर्मित योजनाओं का शिलान्यास करवाया जाएगा।
-सुभाष ढटवालिया, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, बड़सर