{"_id":"60f8600b8ebc3e79b01f0037","slug":"btech-passed-youth-dies-due-to-drowning-in-ravine-hamirpur-hp-news-sml377643046","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक उत्तीर्ण युवक की खड्ड में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक उत्तीर्ण युवक की खड्ड में डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। बीटेक उत्तीर्ण एक 26 वर्षीय युवक की बुधवार को कुनाह खड्ड में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन भरमेरा निवासी वार्ड नंबर आठ, नया नगर हमीरपुर के रूप में हुई है। वह बुधवार को अपने तीन अन्य साथियों के साथ गांव हार के समीप कुनाह खड्ड में नहाने गया था। लेकिन नहाते समय वह गहरे पानी में फंस गया और इससे उसकी मौत हो गई।
दो अन्य साथियों में एक ताया और दूसरा मामा का लड़का शामिल था। दोनों ने कड़ी मशक्कत के बाद अमन को गहरे पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले आए। लेकिन चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक के पिता सुरेंद्र कुमार भारतीय नौसेना में सेवारत थे और करीब एक दशक पूर्व ही उनका देहांत हुआ था।
अमन अपनी माता और बहन के साथ हमीरपुर में स्थित अपने घर पर रहता था। नगर परिषद वार्ड नंबर आठ के पार्षद विनय कुमार ने युवक के निधन पर शोक प्रकट किया है। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।