{"_id":"674a164ebca85e1c0b00b3b4","slug":"broken-grill-on-roadside-inviting-accidents-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-141954-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सड़क किनारे टूटी ग्रिल दे रही हादसों को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सड़क किनारे टूटी ग्रिल दे रही हादसों को न्योता
Sat, 30 Nov 2024 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सड़क किनारे टूटी ग्रिल से हादसों का खतरा बढ़ गया है। मामला सुजानपुर-पालमपुर सड़क मार्ग का है।
सुजानपुर-पालमपुर सड़क मार्ग में सुजानपुर से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे ब्यास नदी के तट पर लोहे की ग्रिल टूटी हुई हैं। यह ग्रिल बरसात के दौरान टूटी थी, लेकिन अभी तक लोक निर्माण विभाग इनकी मरम्मत नहीं करवा पाया है। इस सड़क मार्ग से काफी गाड़ियां गुजरती हैं। यह सड़क मार्ग तंग भी है। इसी सड़क मार्ग से गाड़ियां पालमपुर और मंडी के लिए भी जाती हैं। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण वाहन चालकों के लिए भी समस्या बनी हुई है।
वाहन चालकों में राकेश, विवेक, सौरभ, ईशान ने बताया कि जिला कांगड़ा को जिला हमीरपुर से जोड़ने वाले पुल के समीप रेलिंग टूट गई है, जिसकी मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग को करना चाहिए। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आशीष शर्मा ने कहा कि ग्रिल टूटने का मामला ध्यान में है। ठेकेदार को ग्रिल ठीक करने का कार्य सौंपा गया है।
उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान सारा पानी पुल की ओर बहता है, जिससे पुल क्षतिग्रस्त होता है। योजना बनाई जा रही है कि एक अंडरग्राउंड पाइप डाली जाए, जिससे वर्षा का पानी सीधे व्यास में जाए और पुल क्षतिग्रस्त होने से बच जाए।